logo

रांची के इन इलाकों में आज 4 घंटे रहेगी बिजली गुल, पहले ही निपटा लें जरूरी काम; पढ़े पूरी खबर

IMG-20260719-WA0002.jpg

रांची
रांची के कोकर क्षेत्र के लोगों को आज कुछ घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। आरडीएसएस रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत बिजली नेटवर्क को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए एलटी एबी केबल लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुभाष चौक, कोकर बाजार और आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
आज इन इलाकों में 4 घंटे नहीं रहेगी बिजली
बिजली विभाग के अनुसार, रविवार को प्लांडू और अरविंद मिल 11 केवी फीडर पर तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लांडू, सरवल, जामचुआं, राजाउलातू, अरविंद मिल और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए अपने जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें।
 

Tags - Ranchi Power Cut Kokar Subhash Chowk JBVNL