logo

रांची वासियों ध्यान दें! आज आपके इलाके में इतने घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें शेड्यूल

रांची वासियों ध्यान दें! आज आपके इलाके में इतने घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें शेड्यूल

रांची: 
रांची शहर में मंगलवार को बिजली विभाग की ओर से केबलिंग और 11 केवी लाइन पर आवश्यक कार्य कराया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग पावर हाउस के फीडरों में शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते लालपुर, कोकर, चुटिया और सुखदेवनगर सहित कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

कोकर के इन इलाकों में पांच घंटे बिजली बंद
कोकर शहरी पावर हाउस के एचबी रोड फीडर में एलटी लाइन की केबलिंग का काम किया जाएगा। इसके कारण उद्धव बाबू लेन और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। चडरी पावर हाउस के सर्कुलर रोड फीडर में आवश्यक कार्य के कारण कुंदन टायर, ताराबाबू लेन और आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

चुटिया और सुखदेवनगर में भी बिजली कटौती
इसके अलावा चुटिया पावर हाउस से जुड़े कृष्णपुरी फीडर में भी मंगलवार को अलग-अलग समय पर शटडाउन लिया जाएगा। वहीं, सुखदेवनगर की काली मंदिर गली में 11 केवी रातू रोड फीडर पर कार्य किया जाएगा। इसके चलते संबंधित इलाके में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Tags - Ranchi Power Cut Ranchi Electricity Power Shutdown Jharkhand News Ranchi News