logo

रांची पुलिस ने लूटपाट की घटना का किया खुलासा, 3 अपराधी और एक किशोर को किया गिरफ्तार

robbery.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में 15 अगस्त को हुई लूट और छिनतई की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इन घटनाओं में शामिल तीन अपराधियों और एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि पहली घटना 15 अगस्त को शाम करीब 4 बजे आकाशवाणी के पीछे हुई, जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति का मोबाइल और पैसे लूट लिए और वहां से फरार हो गए। उसी दिन, रात करीब 8:30 बजे, हरमू रोड के दिगंबर जैन भवन के पास, स्कूटी सवार दो अपराधियों ने एक लड़की का पर्स छीना और मौके से फरार हो गए। 
जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी। वहीं डीआइजी सह एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व कोतवाली DSP ने किया। गठित टीम ने सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा करते हुए दोनों मामलों की गुत्थी सुलझाई। 
कांड संख्या 434/25 (लूट) में शामिल 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही उनके पास से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। वहीं कांड संख्या 438/25 (छिनतई) में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और एक किशोर को भी पकड़ा गया है। जिसके पास से पीड़िता का छीना हुआ पर्स, पासबुक, एटीएम कार्ड और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand trending news ranchi news ranchi latest news robbery arrested criminal