logo

रांची के करमटोली धोबीघाट पर चला नगर निगम का बुलडोजर, 11 घर ध्वस्त

Screenshot_2026-07-31_120805.jpg

रांची 
रांची के करमटोली तालाब स्थित धोबीघाट से अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार सुबह नगर निगम की टीम पहुंची। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में अधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई। निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से धोबीघाट में बने करीब 11 घरों को ध्वस्त कर दिया।
उजड़ते आशियाने देख छलके लोगों के आंसू
कार्रवाई के दौरान अपने आशियाने को उजड़ता देख कई लोग भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोते नजर आए। स्थानीय लोगों का दावा है कि वे पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से यहां रह रहे हैं। उनका कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक यह कार्रवाई की गई, जिससे उनका पूरा जीवन एक झटके में प्रभावित हो गया। बारिश के मौसम में बेघर हुए परिवारों को अब अपने छोटे बच्चों के साथ रहने की चिंता सता रही है। लोगों का कहना है कि वे अब कहां जाएंगे और किस तरह अपना जीवन आगे बढ़ाएंगे। हालांकि, नगर निगम की ओर से कुछ प्रभावित परिवारों को आवासीय क्वार्टर उपलब्ध कराने की बात भी सामने आ रही है।
 

Tags - Ranchi Jharkhand Encroachment Removal Municipal Corporation Demolition Drive