रांची
रांची में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए खेतों के रास्ते विधानसभा के एकदम करीब पहुंच गए है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। बैरिकेडिंग पार कर छात्रों के अचानक आगे बढ़ने से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई है। विधानसभा के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और पूरे इलाके की कड़ी निगरानी की जा रही है। छात्रों की भीड़ जैसे ही विधानसभा के नजदीक पहुंची, क्षेत्र में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।