logo

विधानसभा घेरने जा रहे आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Screenshot_2026-08-10_1555401.jpg

रांची 
पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच तनाव उस समय बढ़ गया जब JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों ने विधानसभा की ओर कूच करते हुए सुरक्षा बैरिकेडिंग को हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी विधानसभा के नजदीक पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र तितर-बितर हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक स्कूटी पर भी आंसू गैस का गोला आकर गिरा, जिससे स्कूटी सवार छात्र घबरा गया और अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग निकला। अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रदर्शन स्थल पर भगदड़ जैसे हालात बन गए और कई छात्र जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेलने की कोशिश की। विधानसभा परिसर के आसपास पहले से भारी पुलिस बल तैनात था और पूरे घटनाक्रम पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं।

लगातार अपडेट और ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस वेब पोर्टल से जुड़े रहें....................

Tags - Ranchi News JPSC JSSC Student Protest Jharkhand Assembly Jharkhand News