logo

रांची कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंघानिया गिरफ्तार, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

Screenshot_2026-04-21_060303.jpg

रांची
रांची में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। आज विभाग की टीम ने नामकुम क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के साथ ही उसके ठिकानों से भारी मात्रा में नकली और अवैध शराब भी बरामद की गई है। छापेमारी में बड़ी मात्रा में तैयार नकली शराब, स्प्रिट और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है, जिनका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में किया जाता था।अवैध शराब कारोबार से जुड़ा पुराना इतिहास
बताया जाता है कि नरेश सिंघानिया का अपने भाइयों के साथ मिलकर अवैध शराब के कारोबार से पुराना नाता रहा है। वह पहले भी इस तरह के मामलों में संलिप्त रहा है। वर्ष 2017 में रांची में उसके द्वारा तैयार जहरीली शराब पीने से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिससे पूरे राज्य में सनसनी फैल गई थी।इस मामले में वह लंबे समय तक फरार रहा और वर्ष 2021 में उसे गिरफ्तार किया गया था। हालांकि जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से अवैध शराब का कारोबार शुरू कर दिया था।

Tags - RanchiJharkhand Naresh Singhania