logo

रांची होटवार जेल में महिला कैदी से यौन उत्पीड़न, कोर्ट के आदेश पर बड़ी जांच शुरू

Screenshot_2026-05-19_155309.jpg

रांची 
रांची के होटवार जेल (बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार) से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। वहां बंद एक महिला कैदी ने आरोप लगाया है कि जेल के अंदर ही कुछ अधिकारियों ने उसका यौन उत्पीड़न (गलत काम) किया है।शुरुआती जांच में यह बात सही पाई गई है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के कहने पर एक जांच टीम बनाई गई थी, जिसके सामने पीड़िता ने खुद के साथ हुए इस गलत काम की बात को सही बताया है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट के जस्टिस एस. एन. प्रसाद ने सोमवार को खुद एक्शन लिया। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत और निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए। इसके बाद एक बड़ी जांच टीम तुरंत होटवार जेल पहुंची और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

Tags - Ranchi Jail Hazaribagh Hotwar Jail Prison Abuse Women Prisoners Rights Sexual Harassment Case