logo

रांची में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सात आरोपी गिरफ्तार; दो फरार

Screenshot_2026-07-16_121632.jpg

रांची
राजधानी में सामूहिक दुष्कर्म की एक गंभीर घटना सामने आई है। रातू थाना क्षेत्र के ब्रजपुर ईंट भट्ठे के पास स्थित एक जर्जर मकान में नौ युवकों पर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना 12 जुलाई की रात की बताई जा रही है।
सात आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार
पीड़िता ने 14 जुलाई को रातू थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुख्य आरोपी समेत दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। खूंटी जिले की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल रांची के तुपुदाना इलाके में रह रही है। घटना के बाद उसने साहस जुटाकर पुलिस के समक्ष पूरी आपबीती बताई, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
समझौते के लिए पैसे का लालच दिया
पीड़िता के अनुसार, घटना के अगले दिन 13 जुलाई को आरोपियों ने उस पर मामला दर्ज नहीं कराने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, समझौता कराने के उद्देश्य से उसे रुपये देने की भी कोशिश की गई। हालांकि, पीड़िता ने पैसे लेने से साफ इनकार कर दिया और न्याय के लिए थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Tags - Ranchi Crime Jharkhand Police Ratu News