logo

छात्रों की घर वापसी के लिए रांची जिला प्रशासन की खास पहल, मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

bus_serviece_free_ai_img.jpg

रांची 
रांची में छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से आए छात्रों की सुविधा और सुरक्षित वापसी को लेकर जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता के साथ पहल की है। आंदोलन में शामिल होने के बाद अपने-अपने जिलों को लौटने वाले छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा परिवहन व्यवस्था की गई है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं सामूहिक रूप से नजदीकी जिलों की ओर जाने वाले छात्रों के लिए आवश्यकतानुसार परिवहन की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि बाहर से आए कोई भी छात्र अकेला, असहाय या परेशान होकर अपने घर लौटने के लिए भटकने को मजबूर न हो।  
छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
जिला प्रशासन द्वारा छात्रों की सुविधा एवं आवश्यक सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9162738438 जारी किया गया है। दूसरे जिलों से आए छात्र परिवहन संबंधी सहायता के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर छात्रों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र हमारे अपने हैं और उनकी सुरक्षा, सुविधा एवं सकुशल घर वापसी प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी परिस्थिति में कोई छात्र स्वयं को अकेला न समझे। आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन से संपर्क करें, प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है।
शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से अपने घर लौटें छात्र
जिला प्रशासन की ओर से छात्रों से अपील की गई है कि वे शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से अपने घरों की ओर लौटें। किसी भी प्रकार की आवश्यकता अथवा परिवहन संबंधी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 9162738438 पर संपर्क करें।
 

Tags - Ranchi Student Helpline Jharkhand Student Protest Ranchi Administration Student Transport Ranchi News