logo

रांची चैंबर भवन में GST व प्रोफेशन टैक्स शिविर, व्यवसायियों को मिला मुफ्त रजिस्ट्रेशन और समस्याओं का समाधान

WhatsApp_Image_2026-05-21_at_8_02_17_PM.jpeg

रांची
चैंबर भवन में राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय, पूर्वी अंचल, रांची द्वारा झारखंड माल एवं सेवा कर अधिनियम तथा झारखंड प्रोफेशन टैक्स अधिनियम से संबंधित निःशुल्क रजिस्ट्रेशन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। । इस शिविर में बड़ी संख्या में व्यवसायियों एवं करदाताओं ने भाग लिया और निःशुल्क रजिस्ट्रेशन व अपनी समस्याओं का समाधान कराया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उपभोक्ताओं एवं करदाताओं को GST से संबंधित विभिन्न बेस्ट प्रैक्टिसेस की भी जानकारी दी गई, जिससे Tax अनुपालन को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाया जा सके।


आगामी सप्ताह में भी चलेगा अभियान
विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि इस जागरूकता अभियान का आयोजन आगामी सप्ताह में भी किया जाएगा, जिसकी विस्तृत सूचना शीघ्र साझा की जाएगी। इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, जीएसटी उप समिति के चेयरमैन ज्योति पोद्दार, राज्य कर संयुक्त आयुक्त, पूर्वी अंचल राम प्रवेश प्रसाद, नोडल पदाधिकारी सहायक आयुक्त सुजीत कुमार, सहायक आयुक्त स्वामी नंदन, राज्य कर पदाधिकारी अंकेश अलंकार एवं संजय एक्का सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 

Tags - GST Registration Ranchi News Jharkhand Tax Department Professional Tax Business Awareness Camp