logo

रांची के बड़ा तालाब में युवकी ने लगाई छलांग, स्थानीय युवकों ने बचाई जान, पारिवारिक तनाव से थी परेशान

WhatsApp_Image_2026-05-15_at_6_47_55_PM.jpeg

रांची
रांची के बड़ा तालाब में आज एक युवती ने अचानक छलांग लगा दी. युवती की पहचान विद्यानगर की रहने वाली पूजा मिश्रा के रूप में हुई है. मौके पर वहां मौजूद कुछ युवकों ने युवती को बचाने के लिए तालाब छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. 

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को कस्टडी में ले लिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर में हुए आपसी झगड़े और पारिवारिक विवाद से तंग आकर युवती मानसिक तनाव में थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया.

Tags - Ranchi SuicidePrevention MentalHealth RescueOperation PoliceCase