logo

रांची : अशोक नगर में बेकाबू कार ने रेहड़ी वाले को 500 मीटर तक घसीटा, मौत के बाद सड़क जाम

अशोक नगर में बेकाबू कार ने रेहड़ी वाले को 500 मीटर तक घसीटा, मौत के बाद सड़क जाम

द फॉलोअप/ रांची:
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर गेट के सामने देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में रेहड़ी चालक की मौत हो गई। आरोप है कि एक कार चालक ने टक्कर के बाद विरोध करने पर रेहड़ी चालक को करीब 500 मीटर तक घसीट दिया। गंभीर रूप से घायल रेहड़ी चालक ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

ठेले पर सामान बेचकर घर लौट रहे थे राजकुमार
मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजकुमार ठेले पर सामान लेकर घूम-घूमकर बेचते थे। बीती रात वह अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अशोक नगर गेट के पास क्रेटा कार (JH 01 EA 2542) ने उनके ठेले में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राजकुमार ने कार चालक से विरोध जताया। आरोप है कि इसी दौरान कार चालक ने वाहन नहीं रोका और राजकुमार को करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। 

शव रखकर परिजनों ने किया सड़क जाम
परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर अशोक नगर गेट नंबर-2 के सामने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से इलाके में यातायात प्रभावित हुआ। मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे में शामिल कार तथा उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags - Ranchi Ashok Nagar Argora Road Accident Jharkhand News