रांची
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। 1 जुलाई से अलग-अलग शहरों के लिए संचालित होने वाली 5 नियमित उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की 4 और इंडिगो की 1 उड़ान शामिल है। एयरलाइन कंपनियों के मुताबिक, विमानों की कमी और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों के कारण यह फैसला लिया गया है। स्थिति सामान्य होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
देरी से चलने वाली प्रमुख उड़ानें
1. रांची-मुंबई (Air India Express): सुबह 8:50 की जगह 9:45 बजे
2. रांची-बेंगलुरु (Air India Express): सुबह 9:35 की जगह 10:00 बजे
3. रांची-दिल्ली (Air India Express): दोपहर 12:00 की जगह 12:20 बजे
4. रांची-मुंबई (Indigo): दोपहर 1:40 की जगह 2:15 बजे
5. रांची-पटना (Indigo): दोपहर 1:55 की जगह 2:20 बजे
6. रांची-दिल्ली (Indigo): दोपहर 2:50 की जगह 3:42 बजे
7. रांची-दिल्ली (Air India Express): दोपहर 3:00 की जगह 3:25 बजे
8. रांची-मुंबई (Air India Express): दोपहर 3:10 की जगह 3:50 बजे
9. रांची-कोलकाता (Indigo): दोपहर 3:40 की जगह 4:15 बजे
