logo

उड़ान IAS एकेडमी में रक्षाबंधन का भव्य आयोजन, बहनों के लिए अफसर बिटिया का विशेष बैच लॉन्च

udaan1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

उड़ान IAS एकेडमी, रांची शाखा में बीते कल गुरुवार को रक्षाबंधन का भव्य आयोजन किया गया, इस आयोजन में 700 से अधिक बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री छूटनी देवी उपस्थित रहीं। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए सभी छात्राओं को प्रेरित किया।

वहीं इस अवसर पर उड़ान IAS एकेडमी की चयनित छात्रा अनीता टुडू, जिन्होंने 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा में सफलता पाई है, ने भी शिरकत की और JPSC क्रैक करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए।

कार्यक्रम की सबसे खास घोषणा में, उड़ान IAS एकेडमी के निदेशक अरुण अग्रवाल ने JPSC की तैयारी कर रही बहनों के लिए विशेष बैच "अफसर बिटिया" लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि यह बैच न्यूनतम शुल्क में उपलब्ध कराया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्राएं लाभान्वित हो सकें।

Tags - ranchi news jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest update ranchi news ranchi update udaan IAS academy udaan IAS academy ranchi rakshabandhan event afasar bitiya