logo

राज्यसभा चुनाव से पहले प्रणव झा ने भाकपा - माले से मांगा समर्थन, पहुंचे कार्यालय

PRANAV_JHA.jpg

रांची
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने शनिवार को भाकपा माले के झारखंड राज्य कार्यालय पहुंचकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाकपा माले झारखंड राज्य इकाई की बैठक में हिस्सा लिया और राज्यसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, विधायक अरूप चटर्जी, चंद्रदेव महतो, राज्य अध्यक्ष मनोज भक्त, पूर्व विधायक विनोद सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के बाद प्रणव झा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने भाकपा माले के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मिले समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। झा ने कहा कि सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की साझा प्रतिबद्धता ही गठबंधन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा जताया कि सहयोगी दलों के समर्थन और एकजुटता से जनता की आवाज को और प्रभावी ढंग से सदन तक पहुंचाया जा सकेगा।

Tags - Rajya Sabha election Pranav Jha CPI-ML Jharkhand Congress Dipankar Bhattacharya