logo

भारत-द.अफ्रीका वनडे : JSCA स्टेडियम में आज से बिकेंगे ऑफलाइन टिकट, एक व्यक्ति को सिर्फ दो टिकट मिलेंगे; आधार कार्ड अनिवार्य

JSCA-Stadium-3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के जेएससीए स्टेडियम - में 30 नवंबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के लिए टिकटों की - ऑफलाइन बिक्री मंगलवार यानि आज से शुरू होगी। टिकट बिक्री के लिए स्टेडियम के वेस्ट गेट के पास 6 काउंटर लगाए गए हैं। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक यह काउंटर खुले रहेंगे। टिकट खरीदने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। एक व्यक्ति अधिकतम दो ही टिकट खरीद सकेगा। जेएससीए ने महिला दर्शकों के लिए भी एक अलग काउंटर की व्यवस्था की है। वहीं, दो काउंटर ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों को टिकट उपलब्ध कराएंगे। शेष तीन काउंटर आम दर्शकों के लिए रखे गए हैं।
इसे लेकर जेएससीए उपाध्यक्ष संजय पांडे ने जानकरी देते हुए बताया कि टिकट बिक्री की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। यदि कोई टिकट की ब्लैक मार्केटिंग करते पकड़ा जाता है, तो उसके पास से जब्त सभी टिकटें रद्द कर दिए जाएंगे। पर्याप्त संख्या में टिकट उपलब्ध हैं। दर्शक लाइन में लगकर आराम से टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
वहीं इस मैच के भारत के पांच खिलाड़ी हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और ऋतुराज गायकवाड़ मंगलवार को रांची पहुंचेंगे। वे रांची एयरपोर्ट से सीधे रेडिसन ब्लू होटल जाएंगे। वहीं दोनों टीमें 27 नवंबर को रांची पहुंचेंगी, जबकि 28 और 29 नवंबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास सत्र आयोजित होगा।
इस मैच के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली के बुधवार को यानि कल ही रांची पहुंचने की उम्मीद है। दोनों करीब नौ महीने बाद भारत में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते दिखेंगे। दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार फरवरी में घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज खेली थी। फिर दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद दोनों ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी।

Tags - national news national khabar national update JSCA stadium cricket match ranchi news one-day match jharkhand news jharkhand khabar