रांची:
Ranchi Power Cut Today: रांची में आज बिजली कटौती (Power Cut) के कारण कई इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी के अलग-अलग बिजली फीडरों (Power Feeders) में मरम्मत कार्य (Maintenance Work) के चलते सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति (Power Supply) बाधित रहेगी। गांधीनगर, शहीद चौक, पहाड़ी, सरला बिरला, बूटी मोड़, नामकुम बाजार, कोकर, कोचाटोली, न्यू मोरहाबादी, घाघरा और लालगंज समेत कई इलाके इससे प्रभावित होंगे। अलग-अलग फीडरों में बिजली कटौती का समय दो घंटे से लेकर साढ़े छह घंटे तक निर्धारित है। ऐसे में घर से निकलने से पहले या जरूरी काम शुरू करने से पहले अपने क्षेत्र का बिजली कटौती शेड्यूल (Power Cut Schedule) जरूर देख लें।
सुबह 8 से 11 बजे तक इन इलाकों में बिजली कटौती
11 केवी गांधीनगर फीडर से सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे राजा बागान, टिकली टोला, लेक वेन्यू और गांधीनगर गेट समेत आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। वहीं, 11 केवी शहीद चौक और बकरी बाजार फीडर से सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान शहीद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, सोनार गली, कार्ट सराय रोड, जालान रोड, गोशाला और टेलीफोन एक्सचेंज रोड समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति नहीं होगी।
सुबह 9 से 11 बजे तक पहाड़ी फीडर रहेगा बंद
11 केवी पहाड़ी फीडर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे दूरदर्शन, पुलिस लाइन, आर्यपुरी और रातू रोड समेत आसपास के इलाकों के लोगों को परेशानी हो सकती है।
दोपहर 2:30 बजे तक सरला बिरला फीडर से कटौती
सरला बिरला फीडर से सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान महिलोंग, हरातु, जैप टू, पुराना चतरा, सरला बिरला, सीधा टोली, आरा बादाम, कवाली, पाहन टोली, एटीसी पतरा टोली, एक्स आर्मी कॉलोनी, बड़कुंभा, जराटोली और होराप समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।
शाम 4:30 बजे तक बूटी मोड़ में बिजली बंद
बूटी मोड़ फीडर से सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण मेडिका हॉस्पिटल और महावीर हॉस्पिटल, बूटी के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
नामकुम बाजार और कोकर में दोपहर 2 बजे तक कटौती
नामकुम बाजार और कोकर फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे आंबेडकरनगर, अमेठिया नगर, महुवा टोली, मिशन कॉलोनी, आदर्श नगर, खोरहा टोली, डॉन डोस्को, तपोवन गली, कमला नगर और इंडिया टिंबर समेत आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
शाम 4 बजे तक कोचाटोली फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित
कोचाटोली फीडर से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान तुम्बागुट्ट, झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, करमटोली, पतरांटोली, सिरकाटोली, कोचाटोली और विकास नगर समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
न्यू मोरहाबादी में शाम 4:30 बजे तक कटौती
न्यू मोरहाबादी फीडर से दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे जूडियो मॉल, दुर्गा पंडाल, अंतु चौक, बंसल अपार्टमेंट और वी मार्ट समेत आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
घाघरा और पीएचईडी फीडर से शाम 5 बजे तक बिजली बंद
घाघरा फीडर से दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे बड़ा घाघरा और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। वहीं, पीएचईडी फीडर से भी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान मणिटोला, पोखर टोली और फिरदौस नगर समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।
लालगंज फीडर से शाम 6 बजे तक बिजली कटौती
लालगंज फीडर से दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे आदर्शनगर, हरि नगर, सूर्य नगर, पिरतौल, लालगंज, खटंगा, नया खटंगा और महुवा टोली समेत आसपास के इलाकों के लोग प्रभावित होंगे। संबंधित इलाकों के उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए पानी भरने, जरूरी घरेलू काम और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़े कार्य पहले ही निपटा लें।