logo

JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद हुआ चुनाव, पायल सेठी बनीं चेयरमैन

JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद हुआ चुनाव, पायल सेठी बनीं चेयरमैन

रांची: 
JITO Ranchi के कार्यकाल 2026–28 के लिए रविवार को एजीएम के बाद चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। JITO Ranchi के इतिहास में यह पहली बार है, जब एजीएम के बाद चुनाव के माध्यम से नई नेतृत्व टीम के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव में कुल 72 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। संगठन में तीन निदेशक पदों के लिए चुनाव होना था, जिसके लिए चार नामांकन प्राप्त हुए थे। चुनाव मैदान में श्रीमती पायल सेठी, श्री विशाल जैन, श्री कुणाल जैन और श्री प्रतीक जैन शामिल थे।

तीन निदेशक पदों के लिए हुआ चुनाव 
मतदान में पायल सेठी को 71, विशाल जैन को 68 और कुणाल जैन को 42 मत प्राप्त हुए। प्राप्त परिणामों के आधार पर तीन निर्वाचित निदेशकों द्वारा कार्यकाल 2026–28 के लिए नई Head Table का गठन किया गया। नई Head Table में पायल सेठी को चेयरमैन,  कुणाल जैन को चीफ सेक्रेटरी और CA मोहित जैन को ट्रेजरर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदीप जी जैन रहे Returning Officer 
चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए श्री प्रदीप जी जैन को Returning Officer (RO) नियुक्त किया गया था। उन्होंने निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार चुनाव संपन्न कराया। नई Head Table का विधिवत कार्यभार आगामी निर्धारित कार्यक्रम में किया जाएगा। इस अवसर पर वर्तमान पदाधिकारी नई टीम को संगठन का कार्यभार सौंपेंगे।

Tags - JITO Ranchi Payal Sethi JITO Election Ranchi News Jharkhand