logo

JCM के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, रुकी हुई छात्रवृत्ति और छात्रहित के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

JCM.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची विश्वविद्यालय के झारखंड छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज लोक भवन में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए केंद्र सरकार से बकाया केंद्रांश राशि अविलंब जारी करवाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि छात्रवृत्ति की एक बड़ी केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित है। इस कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, उन्होंने विश्वविद्यालय के अन्य छात्रहित मुद्दों को लेकर राज्यपाल को एक मांगपत्र भी सौंपा।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news ranchi news ranchi khabar ranchi update JCM news governor news