logo

अंडर-18 एशिया कप हॉकी में भारत ने सिंगापुर को 25-0 से हराया, झारखंड की संदीपा, पुष्पा और श्रुति ने भी दागे गोल

WhatsApp_Image_2026-06-03_at_7_43_58_PM.jpeg

द फोलोअप / झारखंड 
जापान में खेलने जा रही अंडर-18 एशिया कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने अंतिम लीग मैच में सिंगापुर को 25-0 से करारी शिकस्त दी। इस बड़ी जीत के साथ भारत ने अपने पूल में टॉप करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंगापुर को हरा दर्ज की धमाकेदार जीत
29 मई से 06 जून 2026 तक काकामीगहारा, जापान में आयोजित किया जा रहा है। भारत ने पूरे प्रतियोगिता  में जबरजस्त और  आक्रामक खेल दिखाया है। आज खेले गए सिंगापुर के खिलाफ मैच में झारखंड की बेटियो ने भी अपना दम दिखाया। झारखंड के सिमडेगा जिला की  सदीपा कुमारी और  पुष्पा मांझी तथा रांची की श्रुति कुमारी ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया। इस प्रतियोगिता में सिमडेगा की  पुष्पा मांझी, संदीपा कुमारी के साथ झारखंड की  श्रुति कुमारी,  खिली कुमारी, नीलम  टोपनो और सुगन सांगा शामिल हैं। स्टेडियम पहुंचे हॉकी इंडिया के महासचिव
मैच के दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह स्वयं स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। जीत के बाद उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इसी प्रदर्शन को बरकरार रखें और फाइनल जीतकर भारत का तिरंगा जापान की धरती पर लहराएं। भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी सिमडेगा, हॉकी झारखंड और खेल  विभाग झारखंड सरकार के समस्त पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी और सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Tags - Women Hockey India U18 Team Asia Cup 2026 Jharkhand Sports Hockey India