logo

टेंडर हार्ट स्कूल में विद्यारंभ संस्कार का भव्य आयोजन

tender_heart,_.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टेंडर हार्ट स्कूल के प्रांगण में सत्र 2026–27 के लिए नामांकित नन्हे विद्यार्थियों के लिए 'विद्यारंभ संस्कार' समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में सभी नव-नामांकित बच्चे अपने-अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पवित्र हवन के माध्यम से बच्चों को विद्या के पथ पर अग्रसर होने का आशीर्वाद प्रदान किया गया।
इसी क्रम में विद्यालय में अध्ययनरत दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए भी विशेष हवन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से माँ सरस्वती की आराधना कर आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेतहर प्रदर्शन हेतु आशीर्वाद मांगा।
कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यारंभ संस्कार प्राप्त करने वाले नन्हे बच्चों को शुभकामनाएँ दीं तथा बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने जा रहे विद्यार्थियों को सफलता की मंगलकामनाएँ दी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "माँ सरस्वती के आशीर्वाद के साथ शिक्षा का शुभारंभ होना हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। टेंडर हार्ट स्कूल सदैव शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों और मूल्यों के संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। यही संस्कार हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं और हमें जीवन पथ पर सही दिशा प्रदान करते हैं।"
इस पावन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे. एम. मोहंती, उप-प्राचार्या शिवांगी शुक्ला, कविता किरण झा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहकर कार्यक्रम के साक्षी बने।
 

Tags - jharkhand news jharkhand udpate tender heart school news ranchi news tender heart school ranchi news