logo

CM आवास में होगी शाम 6 बजे होगी महागठबंधन की बैठक, हेमंत से मिलने के बाद बोले भूपेश बघेल

WhatsApp_Image_2026-06-07_at_12_33_57_PM.jpeg

रांची
राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवास में करीब दो घंटे तक मुलाकात की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने बताया कि शाम को इंडिया गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें राज्यसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी सहयोगी दल चुनावी रणनीति, और आगे की राजनीतिक दिशा पर विचार-विमर्श करेंगे। राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और सभी दल अपने-अपने स्तर पर समीकरण साधने में जुटे हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक में चुनाव को लेकर साझा रणनीति तय की जाएगी और गठबंधन की ओर से आगे की रूपरेखा पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। राजनीतिक हलकों की नजर अब इस बैठक के नतीजों पर टिकी हुई है।

Tags - JharkhandPolitics RajyaSabhaElection BhupeshBaghel HemantSoren RanchiNews