logo

67 साल के हुए पूर्व CM बाबूलाल मरांडी, रांची स्थित आवास पर समर्थकों के साथ मनाया जन्मदिन

बाबूलाल3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आज जन्मदिन है। आज वे पूरे 67 साल के हो गए है। पूरे राज्य में उनके समर्थकों द्वारा बड़े उत्साह के साथ उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। सुबह से ही उनके रांची स्थित आवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमी रही।  
फूलों के गुलदस्ते और 'बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद' के नारों के बीच बाबूलाल मरांडी ने अपने प्रशंसकों के साथ केक काटा। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं को राज्य की सेवा के लिए समर्पित रहने का मंत्र दिया।
इस अवसर पर समर्थकों ने बाबूलाल मरांडी के ऐतिहासिक संघर्ष और झारखंड निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। उपस्थित लोगों ने चर्चा की कि कैसे राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने एक नवगठित प्रदेश की प्रशासनिक नींव रखी और सड़कों व बुनियादी ढांचे का जाल बिछाकर विकास की शुरुआत की थी। और आज भी वे कैसे झारखंड के विकास के लिए प्रयासरत हैं। 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news babulal marandi babulal marandi news ranchi news