logo

फिरायालाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

firayalal,_.jpg

द फॉलोअप डेस्क
फिरायालाल पब्लिक स्कूल, रांची में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गर्व, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ विद्यालय परिसर में मनाया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार सिन्हा, उप-प्रधानाचार्या हनीत मुंजाल एवं समस्त शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
समारोह के दौरान सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना से ओत-प्रोत रहा। सभी उपस्थितजनों ने अनुशासन और गरिमा के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानाचार्य नीरज कुमार सिन्हा का प्रेरणादायी संबोधन रहा। अपने भाषण में उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा लोकतंत्र, समानता और उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
समारोह का समापन गरिमामय एवं देशभक्ति के भाव के साथ हुआ, जिसमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया गया।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update ranchi news ranchi khabar firayalal public school news republic day