राँची
नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत लदनापीढ़ी के समीप आज दोपहर करीब डेढ़ बजे राँची-टाटा मुख्य मार्ग पर चल रही एक डस्टर कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार कार में सवार दोनों लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई।
वाहन चालक जमशेदपुर रजिस्ट्रार कार्यालय
बताया जा रहा है कि वाहन चालक जमशेदपुर रजिस्ट्रार कार्यालय से जुड़े हैं और टाटा निवासी हैं। वे राँची की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।