logo

जगन्नाथपुर मंदिर जाने वाली सड़क पर आई दरारें, बड़े खतरे की आशंका

jjj1.jpg

द फॉलोअप डेस्क/रांची
रांची के जगन्नाथपुर मंदिर जाने वाली सड़क पर गहरी दरार आने के बाद हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि यह दरार मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस दरार को लेकर आशंका जताई है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। 
मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने इस पर तुरंत कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने की मांग कर दी है। उन्होंने कहा है कि ऊपर जाने वाले वाहनों को भी रोका जाये। यदि पुलिस की तैनाती कर इसे रोका जाये तो दुर्घटना से बचा जा सकता है। 
वहीं मौके पर पहुंचकर रोड डिवीजन की टीम ने जांच शुरू कर दी है। और फिलहाल के लिए आवाजाही बंद कर दी गई है। मरम्मत होने के बाद इस पर दोबारा से आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar ranchi news ranchi latest news ranchi khabar jagannathpur jagannathpur latest news jagannathpur ranchi news