रांची:
Ranchi News: गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) शुक्रवार को रांची स्थित बापू वाटिका (Bapu Vatika) पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के आदर्शों और विचारों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।
.jpeg)
‘भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता’
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास का ऐसा महत्वपूर्ण दिन है, जिसे देश जब तक रहेगा, तब तक भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज दो महान विभूतियों की जयंती है, जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से देश को नई दिशा दी।
.jpeg)
महान विभूतियों के विचार आज भी देश का कर रहे मार्गदर्शन
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का इतिहास पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। इस देश में ऐसी महान विभूतियों ने जन्म लिया, जिन्होंने समाज और राष्ट्र को मार्गदर्शन देने का काम किया। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
.jpeg)
‘महान विभूतियां हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी’
उन्होंने कहा कि हम उन्हीं महान विभूतियों के दिखाए रास्ते और विचारों को अपने कंधों पर लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी महान विभूतियां हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।