logo

दिशोम गुरु की जयंती पर CM हेमंत और सोरेन परिवार ने मोरहाबादी आवास पर दी श्रद्धांजली

गुरूजी.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड आंदोलन के महानायक और झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती रविवार को मनाई गई। मोरहाबादी स्थित उनके पूर्व आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मंत्री हफीजुल हसन, सुदिव्य कुमार, सांसद जोबा माजी, विनोद पांडे और सुप्रियो भट्टाचार्य समेत कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके दिए योगदान को याद किया। 
इस दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलकर झारखंड के विकास के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।
इस भावुक क्षण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "झारखंड और हमारे परिवार के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। आज पहली बार गुरुजी की जयंती पर वह हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, जो हम सबके लिए एक बहुत बड़े खालीपन का अहसास करा रहा है।"
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news shibu soren dishom guru hemant soren ranchi news