द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची के नगड़ी में बनने जा रहे रिम्स-2 की भूमि पर चल रहे विवाद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन आज ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ कार्यक्रम के तहत हल चलायेंगे। इस दौरान हजारों की संख्या में जनता के जुटने की सम्भावना है। वहीं कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने अपनी तरफ से पूरी तैयारियां कर ली है। वहीं उसके आस-पास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। और पुरे क्षेत्र में निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गयी है।.jpeg)
प्रशासन ने विरोध प्रदर्शन को लेकर नगड़ी मौजा के आसपास व प्रदर्शन स्थल तक आनेवाले रास्तों पर कुल 15 जगहों पर बीडीओ व सीओ स्तर के पदाधिकारी, कई बड़े पुलिस अधिकारीयों सहित अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई हैं। विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए बिरसा मुंडा स्टेडियम व प्लस 2 हाई स्कूल कांके में दो जगहों पर अस्थायी जेल भी बना दिया गया है। 
बता दें कि कांके के नगड़ी और आस-पास के गाँवों में रिम्स-2 के लिए प्रस्तावित जमीन पर रैयतों को खेती करने से रोके जाने और घेराबंदी किये जाने से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। और यही कारण है कि नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर ग्रामीण आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं। वहीं समिति के द्वारा आस-पास के गाँवों के किसानों को इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता भी दिया गया है। स्थानीय लोगों व किसानों का कहना है कि जमीन का अधिग्रहण बहुत पहले ही किया गया था। पर जब कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ तो स्वाभाविक सी बात है कि इस जमीन पर दावा रैयतों का है।