logo

CBSE 12th Result: री-इवैल्यूएशन में रांची की अवनी ने रचा इतिहास, मार्कशीट देख हर कोई रह गया दंग

Screenshot_2026-06-22_180148.jpg

रांची
CBSE BOARD 12वीं के री-इवैल्यूएशन रिजल्ट जारी होते ही रांची की एक बेटी ने कामयाबी का ऐसा परचम लहराया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेल टाउनशिप धुर्वा की कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा अवनी केजरीवाल ने अपनी मार्कशीट से 'परफेक्शन' की एक नई इबारत लिख दी है। अवनी ने परीक्षा में ऐसे ऐतिहासिक अंक हासिल किए हैं, जिसे देख हर कोई दंग है। 13 मई को जब मुख्य रिजल्ट आया, तो अवनी को अपनी उम्मीद से बेहद कम नंबर मिले थे। लेकिन अपने प्रदर्शन पर पूरा भरोसा होने के कारण उन्होंने मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई किया। आइए जानते हैं 500 में से लगभग शत-प्रतिशत अंक हासिल करने वाली इस सुपर टॉपर की पूरी कहानी..जानिए कौन हैं अवनी केजरीवाल?
रांची की रहने वाली अवनी केजरीवाल DPS, सेल टाउनशिप धुर्वा की होनहार छात्रा हैं। अवनी एक साधारण और संस्कारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता मितेश केजरीवाल खाने के तेल एडिबल ऑयल का बिजनेस करते हैं, जबकि उनकी मां पूनम केजरीवाल एक कुशल हाउसवाइफ हैं। अवनी ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता से न सिर्फ अपने माता-पिता का सिर फक्र से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। 
बिजनेस मैनेजमेंट में बनाना है करियर
अवनी की रुचि अपने पिता की तरह ही कॉर्पोरेट और बिजनेस वर्ल्ड में है। वह भविष्य में बिजनेस मैनेजमेंट सेक्टर में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। 12वीं के बाद उनका अगला लक्ष्य BBA करना है। इसके लिए उन्होंने CUET UG 2026 की परीक्षा भी दी है और वे देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में एडमिशन लेने की तैयारी कर रही हैं। माता-पिता का साथ और 'सचित सर' का मार्गदर्शन
अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अवनी ने सबसे पहले अपने माता-पिता को दिया है, जिन्होंने हर मोड़ पर उनका हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने अपने कोचिंग शिक्षक सचित सर का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। अवनी का कहना है कि पढ़ाई के दौरान जब भी उन्हें कोई उलझन होती थी, सचित सर ने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया और उनके कॉन्सेप्ट्स को क्लियर करने में मदद की। अवनी केजरीवाल का 'परफेक्ट' स्कोर कार्ड
अवनी की मार्कशीट को देखकर साफ पता चलता है कि उन्होंने हर एक विषय की बारीकी से पढ़ाई की थी। री-इवैल्यूएशन के बाद उनका स्कोर कार्ड किसी सपने जैसा नजर आता है। अंग्रेजी कोर: 100/100 (80 थ्योरी + 20 प्रैक्टिकल), अकाउंटेंसी: 100/100 (80 थ्योरी + 20 प्रैक्टिकल), बिजनेस स्टडीज: 100/100, इकोनॉमिक्स: 100/100, एप्लाइड मैथेमेटिक्स: 100/100, ग्राफिक्स: 99/100 (29 थ्योरी + 70 प्रैक्टिकल)

Tags - Avni Kejriwal CBSE Result Ranchi News Education News DPS Dhurwa