logo

अंश-अंशिका की बरामदगी को लेकर आज रांची SSP कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

kidnap__1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम बच्चों, अंश और अंशिका, की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर आज भाजपा के कार्यकर्ता रांची एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी। घटना के 10 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली होने पर भाजपा ने यह कड़ा रुख अपनाया है। इसी बीच बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों की भीड़ रांची पुलिस मुख्यालय के बाहर इकट्ठी होनी शुरू हो गई है।
आपको मालूम हो कि 2 जनवरी को धुर्वा के मल्लार टोली से 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका घर के पास की दुकान से सामान खरीदने निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे। पुलिस लगातार बच्चों की खोजबीन कर रही है। वहीं मामले की जांच के लिए 40 सदस्यीय एसआईटी (SIT) का गठन किया है और चार राज्यों में छापेमारी भी की है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। जिसके बाद रांची पुलिस ने अब ऐलान किया है कि बच्चों से जुड़ी कोई भी जानकारी देने वाले को 2 लाख का इनाम दिया जायेगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news ranchi news ranchi khabar ranchi update ranchi trending news