द फॉलोअप डेस्क
पुलिस द्वारा ईडी के दफ्तर पर रेड पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा है कि हेमंत सरकार ने बदले की भावना से प्रेरित होकर ईडी के दफ्तर में रेड करवाया है। प्रतुल ने आगे कहा कि ईडी के मामले में ही हेमंत सोरेन पूर्व में जेल जा चुके हैं और उनके कई मंत्री और विधायक मनी लांड्रिंग के मामलों में ईडी के रडार पर हैं। एक संवैधानिक संस्था पर रेड के हेमंत सरकार को दूरगामी परिणाम झेलने होंगे।.jpeg)
मालूम हो कि ईडी के दो अधिकारियों के ऊपर पेयजल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार के द्वारा मारपीट कर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाने के बाद रांची पुलिस की टीम गुरुवार की सुबह एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय पहुंची है और ईडी के अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। वहीं कार्यालय के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है।