logo

JPSC-JSSC आंदोलनरत छात्रों के लिए बंधु तिर्की ने कराई भोजन की व्यवस्था, छात्रों ने जताया आभार

WhatsApp_Image_2026-08-03_at_10_06_23_AM.jpeg

रांची
राजधानी रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने भोजन की व्यवस्था कराई। आंदोलन स्थल पर छात्रों के बीच भोजन का वितरण किया गया, जिसे छात्रों ने ग्रहण किया और इस सहयोग के लिए बंधु तिर्की का आभार व्यक्त किया। बताया गया कि आंदोलनरत अभ्यर्थियों की स्थिति को देखते हुए बंधु तिर्की ने उनके भोजन की व्यवस्था करवाई। छात्र पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से सकारात्मक पहल एवं उचित कार्रवाई की उम्मीद जता रहे हैं।
 

Tags - JPSC JSSC Bandhu Tirkey Ranchi News Student Protest