logo

बाबूलाल मरांडी ने RWD टेंडर विवाद में FIR की मांग की, इंजीनियरों पर दबाव और धमकी के आरोप

babulal_marandi_image_laytest_download.jpg

रांची 
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर एक पत्र साझा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए लिखा कि ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) की निविदा प्रक्रिया में बाहरी हस्तक्षेप, इंजीनियरों पर दबाव, गाली-गलौज और ट्रांसफर की धमकियों के आरोपों पर तत्काल FIR दर्ज की जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

 

 
निविदाकारों पर दबाव बनाकर धमकी और कार्य बहिष्कार की चेतावनी से उठे गंभीर सवाल
शिकायत के अनुसार, अशोक नगर, रांची निवासी एक व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है कि वह टेलीफोन के माध्यम से निविदाकारों पर दबाव बनाकर कथित रूप से अनुचित लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने, धमकी देने तथा स्थानांतरण और सेवा समाप्ति जैसी चेतावनियां देने के आरोप भी लगाए गए हैं। अभियंताओं ने शिकायत में यह भी कहा है कि यदि उन्हें सुरक्षा और भयमुक्त कार्य वातावरण नहीं मिलता, तो वे कार्य बहिष्कार करने को बाध्य हो सकते हैं।टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप की जांच और एफआईआर दर्ज करने की अपील
मरांडी ने अपने पत्र में इस मामले को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार से मांग की है कि संबंधित आरोपों की जांच कराई जाए, नामजद व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई (एफआईआर) दर्ज की जाए तथा विभागीय अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही, टेंडर प्रक्रिया में बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है। फिलहाल इस मामले पर राज्य सरकार या संबंधित व्यक्ति की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
 

 

Tags - BabulalMarandiHemantSorenRanchiNewsJharkhandPoliticsTenderControversy