रांची
रांची अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पीपरटोली में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और आलमारी में रखी नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना 28 अगस्त की रात की बताई जा रही है।
बेटी के घर गई थीं संजू देवी, अगले दिन लौटीं तो टूटा मिला ताला
जानकारी के अनुसार, पीड़िता संजू देवी 28 अगस्त की रात करीब नौ बजे किसी काम से अपने घर में ताला लगाकर पुंदाग स्थित अपनी बेटी डिंपल के आवास पर गई थीं। अगले दिन 29 अगस्त को दोपहर में जब वह वापस पीपरटोली स्थित अपने घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि दोनों आलमारियां खुली हुई थीं और सामान बिखरा पड़ा था।.jpeg)
75 हजार नकद समेत सोने-चांदी के जेवरात चोरी
जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे 75 हजार रुपये नकद के अलावा सोने के तीन लॉकेट, दो कंगन, मांगटीका, नथिया लड़ी, दो अंगूठियां, कान की बालियां, नथुनी समेत चांदी की पायल, लॉकेट, वल्ला, बिछिया लड़ी, बिछिया और चांदी के सिक्के सहित घरेलू उपयोग के कई कीमती सामान गायब हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। बताया गया है कि संजू देवी अपने परिवार के सदस्यों के साथ सन्नी तिर्की के आवास में पिछले करीब एक वर्ष से किराये पर रह रही हैं। घटना के समय घर खाली था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।.jpeg)
एक साल से किराये के मकान में रह रहा था परिवार
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है।