रांची
आदिवासी एकता महाजुटान रैली को लेकर राजधानी रांची में आदिवासी समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बिरसा चौक से लेकर मोरहाबादी मैदान तक हजारों की संख्या में लोग पैदल पहुंच रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आदिवासी महिला-पुरुष और युवा रैली में शामिल होने के लिए मोरहाबादी की ओर बढ़ रहे हैं।
बिरसा चौक से मोरहाबादी तक उमड़ा जनसैलाब
बिरसा चौक से मोरहाबादी तक सड़क पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। बड़ी संख्या में लोग समूह बनाकर पैदल रैली स्थल की ओर जा रहे हैं। रैली को लेकर शहर में सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई है और विभिन्न इलाकों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। आयोजकों के अनुसार, आदिवासी एकता महाजुटान रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।