द फॉलोअप डेस्क
टेंडर हार्ट स्कूल ने एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल करते हुए शैक्षणिक सत्र 2026–27 से फिजिक्सवाला के साथ शैक्षणिक साझेदारी की घोषणा की है। यह महत्वपूर्ण साझेदारी समस्त झारखंड में टेंडर हार्ट स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता, विस्तार, निरंतर विकास एवं संस्थागत प्रगति को सशक्त रूप से गति प्रदान करेगी।
टेंडर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने बताया कि यह पहल न केवल टेंडर हार्ट स्कूल के शैक्षणिक स्तर को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी, बल्कि विद्यालय को देश के अग्रणी और उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में भी एक निर्णायक कदम सिद्ध होगी।
