logo

रांची ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार घूस लेते सब-इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

ACB,.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी रांची की टीम ने शुक्रवार को बेड़ो थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सब इंस्पेक्टर एक ट्रक मालिक से 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था, तभी एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया।
मामले के अनुसार, सब इंस्पेक्टर द्वारा एमवीआई रिपोर्ट भेजने के बदले में ट्रक मालिक से कुल 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था, लेकिन आरोपी उसे बार-बार फोन कर पैसे के लिए परेशान कर रहा था। जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर ट्रक मालिक ने इसकी शिकायत एसीबी से की।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की सत्यता की जांच की, जिसमें घूस मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद शुक्रवार को विशेष टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया और जैसे ही सब इंस्पेक्टर ने किश्त के रूप में 10 हजार रुपये लिए, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news ranchi news ranchi khabar ranchi update ACB news ACB khabar