logo

अंश-अंशिका की बरामदगी पर हेमंत सोरेन ने पुलिस टीम को दी बधाई, परिवार को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

रोोलमप.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची से लापता हुए दो मासूम बच्चों, अंश और अंशिका की सुरक्षित बरामदगी के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा संतोष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से झारखंड पुलिस की टीम को इस बड़ी सफलता के लिए बधाई दी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा "एक मां और परिवार ही इस पल की असीमित खुशी महसूस कर सकता है। झारखंड पुलिस की टीम को इस शानदार सफलता के लिए पुनः हार्दिक बधाई।" भावुक संदेश के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने रांची डीसी (DC Ranchi) को टैग करते हुए आदेश दिया और लिखा "कृपया अंश और अंशिका के परिवार को सभी जरूरी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए भी सूचित करें।
बता दें कि पिछले 13 दिनों से इन बच्चों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई थीं और पूरे राज्य की नजर इस केस पर टिकी थी। कई रांची पुलिस ने सुराग देने वालों को इनाम देने की घोषणा भी कर रखी थी। जिसके करीब 13 दिनों बाद आज सुबह बच्चों की बरामदगी रामगढ़ से हुई है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand trending news hemant soren CM hemant soren ranchi news ranchi police