द फॉलोअप डेस्क
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलपति की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल सचिवालय ने अधिसूचना जारी की है। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय रांची के कुलपति प्रोफेसर डॉ डीके सिंह को DSPMU का नया प्रभारी कुलपति नियुक्त किया गया है।.jpg)
जारी अधिसूचना के आधार पर यह नियुक्ति दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त के सेवानिवृत्त होने के कारण हुई है। पूर्व में दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त ही डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के रूप में कार्यरत थे, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्ति हो गए। इसके बाद यह अंतरिम व्यवस्था राज्यपाल सचिवालय के द्वारा की गई है।
वर्तमान में प्रो डॉ डीके सिंह झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति हैं और रांची विश्वविद्यालय के भी प्रभारी कुलपति के रूप में कार्य कर रहे हैं। जिन्हें अब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रभारी कुलपति नियमित प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करेंगे, जबकि नीतिगत मामलों में कुलाधिपति की स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव लागू कर दिया गया है।