द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र के तीसरे दिन 11:00 बजे प्रश्न कल शुरू होते ही हंगामा के बाद सदन की कार्यवाही 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। पक्ष और विपक्ष के विधायक आज भी वेल में घुसकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे। इसके बाद स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही को 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया सत्ता पक्ष वोट चोरी और संविधान के 130 में संशोधन का विरोध कर रहे थे, वहीं विपक्ष के विधायक सूर्या हंसदा एनकाउंटर और रिम्स टू की जमीन वापसी की मांग कर रहे थे। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सत्ता पक्ष के विधायकों ने सदन के बाहर तख्ती पोस्टर लेकर भी अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।