रांची
रांची के कोकर इलाके से 18 महीने की मासूम बच्ची अदिति पांडेय के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कोकर निवासी मनीष पांडेय की बेटी अदिति 9 मई की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। जब अदीति नहीं मिली तब परिजनों ने आसपास और पूरे मोहल्ले में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद परिजनों ने सदर थाना में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अदिति का कोई सुराग नहीं मिला है। बच्ची के गायब होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में चिंता का माहौल है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत 6205250103 नंबर पर संपर्क करें।