जामताड़ा:
Jamtara News: फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जनता दरबार में जामताड़ा के उपायुक्त (DC) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने जन वितरण प्रणाली (PDS) के डीलरों की सितंबर 2026 तक की लंबित कमीशन राशि का भुगतान दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द कराने की मांग की।

राज्य स्तर पर भी उठाया गया मामला
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया और मीडिया प्रभारी देव कुमार साव ने बताया कि डीलरों की इस मांग को राज्य स्तर पर प्रमुखता से उठाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 अक्टूबर को खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव से मुलाकात कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया गया था। उस दौरान सचिव ने आश्वासन दिया था कि दुर्गा पूजा से पहले सितंबर माह तक के संपूर्ण बकाया कमीशन का भुगतान कर दिया जाएगा।
त्योहार से पहले भुगतान कराने की अपील
डीलरों ने उपायुक्त से अपील की है कि त्योहार के मौसम में उनकी आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जरूरतों को देखते हुए लंबित कमीशन राशि का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।
राशन वितरण में डीलरों की अहम भूमिका
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि जन वितरण प्रणाली के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी पीडीएस डीलर पूरी निष्ठा से निभाते हैं। ऐसे में उनके बकाया कमीशन का समय पर भुगतान नहीं होना उनके लिए परेशानी का कारण बन रहा है। संगठन का मानना है कि समय पर भुगतान होने से डीलरों को आर्थिक राहत मिलेगी और राशन वितरण व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।