गिरिडीह
Girdih News: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन (Demise) के बाद उनके परिजनों से मिलने और उन्हें सांत्वना (Condolence) देने के लिए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सांसद (MP) पप्पू यादव शनिवार को गिरिडीह स्थित सुदिव्य कुमार सोनू के आवास (Residence) पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत मंत्री की धर्मपत्नी और बच्चों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान माहौल भावुक (Emotional) हो गया और पप्पू यादव भी अपने आंसू नहीं रोक सके।

सुदिव्य कुमार सोनू को छोटे भाई की तरह मानते थे पप्पू यादव
परिजनों से मुलाकात के दौरान सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू उनके लिए छोटे भाई की तरह थे। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गिरिडीह को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि सोनू ने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में जनता के बीच जो स्थान बनाया था, उसे भुलाया नहीं जा सकता।
.jpeg)
जनता के लिए किए गए कामों को हमेशा याद रखेंगे लोग
पप्पू यादव ने कहा कि गिरिडीह की जनता पर सुदिव्य कुमार सोनू का बहुत बड़ा कर्ज है। उन्होंने जनता के लिए जो काम किए और लोगों के साथ जिस तरह का जुड़ाव बनाया, उसे गिरिडीह के लोग हमेशा याद रखेंगे।
.jpeg)
दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा
इस मुलाकात के दौरान पप्पू यादव ने दिवंगत मंत्री के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उनकी इस मुलाकात ने सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति लोगों के सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को एक बार फिर सामने ला दिया।