logo

लालपुर में जमशेदपुर की मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म मामले में दूसरा आरोपी खड़गपुर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

WhatsApp_Image_2026-04-15_at_11_57_57_AM.jpeg

रांची
लालपुर थाना क्षेत्र स्थित जमशेदपुर की मेडिकल छात्रा बर्थडे पार्टी मनाने सहेली के घर पहुंची थी, जहां युवकों ने उसे पिज्जा का ऑफर किया। एक स्लाइस खाने के बाद उसे चक्कर आने लगे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर उसके पीछे दानिश भी कमरे में घूस गया, दरवाजा बंद कर पीड़िता के बेसुध हालत का फायदा उठाकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। गोकुल वाटिका अपार्टमेट के फिफ्थ फ्लोर पर विगत 9 अप्रैल को पीड़िता अपनी सहेली के बर्थडे पार्टी में 8 बजे पहुंची थी। जिस पर युवकों ने उसे खाने के लिए पिज्जा ऑफर किया। पिज्जा की एक स्लाइस खाने के बाद पीड़िता का सिर घूमने लगा और उसे बेहोशी महसूस होने लगी। इसके बाद वह फ्लैट के एक कमरे में आराम करने पहुंची। उसके पीछे दानिश भी कमरे में घूस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर पीड़िता के बेसुध हालत का फायदा उठाकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया।
 रांची पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर खड़गपुर से रांची ला रही
बरियातू गर्ल्स हॉस्टल में पढ़ाई कर रही जमशेदपुर की छात्रा निवासी टेल्को एमडीएस (मास्टर इन डेंटल सर्जरी) से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी फवाद पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से धर-दबोचा है। इससे पहले मुख्य आरोपी दानिश को भी पुलिस ने पश्चिम बंगाल से ही गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में तीसरे आरोपी शादाब की तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। दोनों आरोपियों दानिश और फवाद को रांची पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर खड़गपुर से रांची ला रही है।बेसुध हालत का फायदा उठाकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया
9 अप्रैल को पीड़िता अपनी सहेली के घर बर्थडे पार्टी मानने के लिए पहुंची, लेकिन उसके आने से पहले से ही तीन युवक दानिश, फवाद और शादाब मौजूद थे। इसपर जब पीड़िता असहज हुई, तो थोड़ी देर में उसे और लड़कियों के आने की बात कही गई। यहां बर्थडे का केक खाने के बाद पहले पीड़िता को थकान और सुस्ती महसूस हुई। साथ ही तेज भूख भी लगी। मौका देख कर युवकों ने उसे पिज्जा खाने के लिए ऑफर किया। एक स्लाइस खाने के बाद पीड़िता का सिर घूमने लगा और उसे बेहोशी महसूस होने लगी। इसके बाद वह फ्लैट के एक कमरे में आराम करने पहुंची। उसके पीछे दानिश भी कमरे में घूस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर पीड़िता के बेसुध हालत का फायदा उठाकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया।आर्किड अस्पताल में भरती पीड़ित ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया 
पुलिस के अनुसार, फवाद को इसलिए भी गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि उसे घटना की पूरी जानकारी होने के बावजूद उसने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। पुलिस से सच्चाई छुपाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश तेजी कर दी गई है। ऐसे में केक व पिज्जा में नशीला पदार्थ खिलाकर पीड़ित के साथ दुष्कर्म होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद पीड़ित ने पूरी जानकारी अपनी एक सहेली को दी। वहीं, अत्यधिक रक्तश्राव होने के बाद पीड़िता को आर्किड अस्पताल में भरती कराया गया। जहां पीड़ित के फर्द बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Tags - medical student from jamshedpur birthday celebrate freinds home brutal act against her