जमशेदपुर:
Jamshedpur News: जमशेदपुर (Jamshedpur) के चर्चित सहारा सिटी नाबालिग दुष्कर्म मामले (Sahara City Minor Rape Case) में विशेष पॉक्सो अदालत (Special POCSO Court) ने साक्ष्य के अभाव (Lack of Evidence) में 21 आरोपियों (21 Accused) को बरी (Acquitted) कर दिया है। बरी किए गए आरोपियों में पटमदा के तत्कालीन डीएसपी (Former DSP) अजय केरकेट्टा, एमजीएम थाना (MGM Police Station) के पूर्व थाना प्रभारी (Former Station In-charge) इमदाद अंसारी और पूर्व मंत्री के भाई गुड्डू गुप्ता समेत अन्य लोग शामिल हैं। अदालत (Court) में अभियोजन पक्ष (Prosecution) आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों (Charges) को साबित (Prove) नहीं कर सका। इसके बाद अदालत ने सभी 21 आरोपियों को बरी करने का आदेश (Acquittal Order) दिया।
पूर्व डीएसपी और थाना प्रभारी की ओर से अधिवक्ता ने की पैरवी
मामले में तत्कालीन डीएसपी अजय केरकेट्टा और पूर्व थाना प्रभारी इमदाद अंसारी की ओर से अधिवक्ता प्रकाश झा ने अदालत में पक्ष रखा। वहीं, अन्य आरोपियों की ओर से बचाव पक्ष के अधिवक्ता गौरव पाठक, प्रमोद सिंह बुंदेला और संजय मुखर्जी ने पैरवी की। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपों को साबित करने के लिए प्रस्तुत साक्ष्य पर्याप्त नहीं पाए गए।
.jpeg)
पीड़िता ने आरोपियों को पहचानने से किया था इनकार
मामले की सुनवाई के दौरान 14 जुलाई 2026 को पीड़िता और उसकी मां की गवाही हुई थी। गवाही के दौरान पीड़िता ने पहले आरोपित किए गए 22 लोगों में से किसी को भी पहचानने से इनकार कर दिया था। इससे अभियोजन पक्ष के मामले को झटका लगा। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में शिव कुमार महतो और इंद्रपाल सैनी को अदालत से राहत मिल गई थी। शेष आरोपियों के खिलाफ सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने 21 आरोपियों को बरी करने का आदेश दिया।
.jpeg)
2019 में दर्ज हुई थी पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी
पीड़िता की मां के बयान पर 18 जनवरी 2019 को मानगो थाने में पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में अदालत के आदेश पर तत्कालीन डीएसपी, थाना प्रभारी समेत अन्य लोगों को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 319 के तहत आरोपी बनाया गया था। इस मामले में दो आरोपियों को 25-25 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी। दोनों वर्तमान में घाघीडीह केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे हैं।
बरी किए गए आरोपियों में कई चर्चित नाम शामिल
बरी किए गए आरोपियों में गुड्डू गुप्ता, तत्कालीन डीएसपी अजय केरकेट्टा, पूर्व थाना प्रभारी इमदाद अंसारी के अलावा सोनू नैयर, लड्डन उर्फ पाहुल, मेनयर, दिनेश अग्रवाल, अमित सिंह, मुन्ना धोबी, अजित उर्फ बुलेट मिस्त्री, उपेंद्र सिंह, शाहिद, अभिषेक मिश्रा, लंगड़ा मकसूद, मनोज सहाय, गुरप्रीत सिंह, शंभू द्विवेदी और करीम समेत अन्य आरोपी शामिल हैं।