logo

खबर का असर : सुहानी को मिली बेहतर इलाज की सुविधा, अभी नहीं टूटेगा गरीबों का मकान

a2614.jpg

डेस्क: 

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत प्रशासन द्वारा इलाके के मूसा टोली इलाके में मकानों को तोड़ा जा रहा है। इस कड़ी में मूसा टोली निवासी सुहानी सांगा का घर प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई जिसमें सुहानी अपने घर के सामने खड़ी है वहीं पिता छत पर। वे प्रशासन से मकान को नहीं तोड़ने की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि, आखिरकार उनका मकान ध्वस्त कर दिया गया। द फॉलोअप ने प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया। घटनास्थल से ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए द फॉलोअप संवाददाता सन्नी शारद ने दिखाया कि आदिवासी परिवार विस्थापित होकर कितनी मुश्किल से अपना जीवन जीने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लिया। 

 

सुहानी सांगा की मुख्यमंत्री से मुलाकात
मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद इस पर संज्ञान लेते हुए सुहानी सांगा और डेविड आइनंद से मुलाकात की। सुहानी सांगा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनको घर ध्वस्त कर दिया गया है। बारिश हो रही है और वे सड़क पर खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात के दौरान उन्हें भरोसा दिया कि उनको तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मूसा टोली में निवास करने वाले अन्य 25 घरों को फिलहाल ध्वस्त नहीं किया जाएगा। 

सुहानी सांगा को बेहतर इलाज की व्यवस्था
मुख्यमंत्री से मुलाकात करके घर लौटने के पश्चात सुहानी सांगा की तबीयत खराब हो गई। द फॉलोअप संवाददाता सन्नी शारद ने त्वरित ट्वीट कर इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय को दी। द फॉलोअप संवाददाता ने लिखा कि "हेमंत सोरेन सर! आपसे मुलाकात कर घर लौटने के बाद सुहानी की तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई है। परिवार वालों ने आनन-फानन में उसे नजदीक के पारस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। उसे बेहतर इलाज की सख्त जरूरत है"।

इस ट्वीट में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भी टैग किया गया था। सुखद बात है कि मुख्यमंत्री ने तुरंट ट्वीट पर संज्ञान लिया और सुहानी सांगा के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। 

 

वैकल्पिक व्यवस्था होने तक नहीं टूटेगा मकान
महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने भी द फॉलोअप संवाददाता के ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री से सुहानी सांगा के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी बताया कि पारस अस्पताल प्रबंधन को सुहानी का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया गया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री द्वारा स्मार्ट सिटी क्षेत्र में विस्थापित परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होने तक मकानों को ध्वस्त करने पर रोक लगाई गई है।