logo

गिरिडीह : JMM नेताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, श्वेता शर्मा ने जताया शोक

JMM नेताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, श्वेता शर्मा ने जताया शोक

गिरिडीह: 
Girdih News: गिरिडीह स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जिला कार्यालय में स्वर्गीय रूपी सोरेन (Rupi Soren) के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


रांची के अस्पताल में हुआ था निधन
बताया गया कि स्वर्गीय रूपी सोरेन का बीते दिनों रांची स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।
कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, गिरिडीह नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा, उप मेयर सुमित कुमार, कृष्ण मुरारी शर्मा सहित पार्टी के कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना
मौजूद सभी लोगों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा।

Tags - Rupi Soren Shweta Sharma Giridih News JMM Giridih Rupi Soren Death