logo

गिरिडीह : झितरी गांव से 80 वर्षीय भुवनेश्वर मंडल लापता, 4 अक्टूबर से तलाश जारी; परिजनों ने मांगी मदद

 झितरी गांव से 80 वर्षीय भुवनेश्वर मंडल लापता, 4 अक्टूबर से तलाश जारी; परिजनों ने मांगी मदद

द फॉलोअप डेस्क: 
Girdih News: गिरडीह जिले के झितरी गांव निवासी करीब 80 वर्षीय भुवनेश्वर मंडल (Bhubaneswar Mandal) 4 अक्टूबर 2026 की सुबह से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, वह सुबह करीब 4 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बावजूद उनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है।परिजनों ने बताया कि भुवनेश्वर मंडल की कद-काठी करीब 4 फीट 2 इंच है और उनका रंग सांवला है। लापता (Missing) होने के समय उन्होंने चेक की फुल शर्ट (Full Shirt) और नीले रंग का लोअर पहन रखा था। उनके हाथ में गमछा भी था, जिस पर नारंगी रंग का डिजाइन/कल्का बना हुआ है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि भुवनेश्वर मंडल कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल दिए गए संपर्क नंबरों (Contact No) पर सूचना दें। परिवार ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।

लापता व्यक्ति की जानकारी
नाम: भुवनेश्वर मंडल
उम्र: करीब 80 वर्ष
पता: गांव झितरी
कद: करीब 4 फीट 2 इंच
पहनावा: चेक की फुल शर्ट और नीला लोअर
पहचान: सांवला रंग, हाथ में गमछा
संपर्क नंबर: 9987590264
व्हाट्सऐप: 7070150536
परिजनों ने अपील की है कि किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत संपर्क करें।

Tags - Giridih Jharkhand News Missing Person Taratand Giridih News Bhubaneshwar Mandal